13 अक्टूबर 2019 - 14:13
हज़ारों साल से अपनी धरती पर मौजूद है ईरान, पड़ोसी देश तेहरान के हितों का सम्मान करें, सीरियाई सरकार को अग़र ज़रूरत नहीं तो सारे

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने लाल सागर में ईरान के आयल टैंकर पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला किसी ने भी किया हो निंदनीय काम है।

उन्होंने कहा कि ईरान के पड़ोसी देशों से कहा कि वह ईरान के हितों का सम्मान करना सीखें क्योंकि यह देश अपनी धरती के भीतर हज़ारों साल से मौजूद है।

पुतीन ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा कि वह सऊदी अरब और इमारात के साथ अपने संबंधों के स्तर से संतुष्ट हैं।

पुतीन ने इसी तरह कहा कि सरिया में कोई विदेशी सैनिक नहीं रहना चाहिए। पुतीन ने कहा कि यदि दमिश्क़ सरकार यह फ़ैसला कर ले कि उसे विदेशी सैनिकों की मदद की ज़रूरत नहीं है तो रूस की सेना को भी चाहिए कि वह सीरिया से बाहर निकल जाए।